सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tent erected for samuhik vivah yojana was torn

Hapur: सीएम सामूहिक विवाह योजना के लिए लगाया फटा टैंट, फर्म ब्लैक लिस्टेड, घटिया गुणवत्ता का खाना भी बनाया

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 517 जोड़ों के विवाह के लिए आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था जाने पर डीएम ने फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। रामलीला मैदान में होने वाला कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया है।

Tent erected for samuhik vivah yojana was torn
सीएम सामूहिक विवाह योजना के शादी समारोह में अव्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए लगाए गए पंडाल में फटे व गंदे कपड़ों का प्रयोग करने और घटिया गुणवत्ता का खाना बनाने पर डीएम अभिषेक पांडेय ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। वहीं, मंगलवार को रामलीला मैदान में होने वाले 517 जोड़ों के कार्यक्रम को भी निरस्त कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 75 लाख रुपये की कीमत से 517 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाना था। इसके लिए नगर के रामलीला मैदान को चिन्हित किया गया था।

Trending Videos

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सीडीओ हिमांशु गौतम ने निरीक्षण किया। इस दौरान पंडाल में फटा और खराब कपड़े का प्रयोग किया गया था। यहां तक कि भोजन की गुणवत्ता भी बहुत अधिक खराब थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। कार्यक्रम के लिए मुकुल वेडिंग्स को 75 लाख रुपये में टेंडर दिया गया था। इस फर्म के द्वारा प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यक्रम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और कार्यक्रम को निरस्त करने के आदेश दिए। मामले में डीएम ने भी निरीक्षण किया। समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण कार्यक्रम को निरस्त तक करना पड़ा। मामले में सीडीओ हिमांशु गौतम का कहना है कि फर्म को जिले में जिलाधिकारी ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही निदेशालय को पत्र लिखकर अन्य जगह भी काम न देने के लिए लिखा गया है। ठेकेदार को सरकार ने 75 लाख रुपये का टेंडर दिया है, लेकिन गरीब परिवारों की शादी में बड़े स्तर पर लापरवाही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed