सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teachers protested against the mandatory TET and worked wearing black bands.

Hapur News: टीईटी अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोधए काली पट्टी बांधकर किया काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested against the mandatory TET and worked wearing black bands.
काली पट्टी बांधकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध जताते शिक्षक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सिंभावली । 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय स्तरीय संगठन टीएफआई के बैनर तल सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने इस निर्णय को अनुचित बताते हुए वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने तक विरोध जारी रहेगा।
Trending Videos


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरोही ने कहा कि सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना न्यायसंगत नहीं है। कहा कि 24 और 25 फरवरी को भी शिक्षक हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, बीएलओ ड्यूटी और बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और जिला मुुख्यालय पर पीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस दौरान संजय कुमार, मोहम्मद जफर, अंकुर त्यागी, अमित कुमार, अमरजीत, आबिद अली, कंचन, सुधा यादव, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed