{"_id":"6a457814514f9912a7068f7b","slug":"accused-arrested-for-grabbing-land-by-creating-forged-documents-hapur-news-c-135-1-hpr1006-143986-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में फर्जी कागज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में दर्ज रिपोर्ट में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ा निवासी महीपाल सिंह की शिकायत पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि ग्राम खेड़ा निवासी आरोपी राकेश ने साथियों के साथ मिलकर इब्राहिमपुर तिसौली स्थित जमीन से संबंधित फर्जी कागजात तैयार किए। इन्हीं कूट रचित दस्तावेजों का इस्तेमाल न्यायालय में दायर वाद में भी किया गया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।