पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Traders and municipal staff clash over encroachment; action taken following the dispute.

Hapur News: अतिक्रमण पर व्यापारी और पालिका कर्मी भिड़े, तकरार के बाद कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Traders and municipal staff clash over encroachment; action taken following the dispute.
गोल मार्केट में जेसीबी मशीन के आगे खड़े दुकानदार। संवाद
हापुड़। गोल मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई रोकने के लिए कुछ व्यापारी बुलडोजर के सामने तक खड़े हो गए। हंगामे के बीच पीला पंजा चला और अस्थाई दुकानों को हटाया गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते ही नालों की सफाई कराकर इन स्थानों पर कीचड़ डाल दिया गया, जिससे पुन: अतिक्रमण न हो सके। नगर नगर पालिका के अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दोपहर के समय पालिका की टीम गोल मार्केट में पहुंची। ईओ के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह और अन्य ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की लेकिन व्यापारी हंगामा करने लगे। कुछ व्यापारी बुलडोजर के सामने जाकर खड़े हो गए और कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर राजस्व निरीक्षक और व्यापारियों में जमकर नोकझोंक भी हुई। व्यापारी कमलेश कुमार, रविंद्र सिंह, अखिलेश, नितिन तोमर आदि ने कहा कि सालों से वह अस्थाई दुकानें लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।
यदि पालिका को नाले की सफाई करानी है तो अभी के लिए वह दुकानें (खोखे) हटाने के लिए तैयार हैं लेकिन बाद में उन्हें रेहड़ी-पटरी लगाने की अनुमति दी जाए। इस पर पालिका अधिकारियों ने इंकार कर दिया और अचानक से एक पान के खोखे पर बुलडोजर ने कार्रवाई शुरू की।
आनन-फानन में सभी ने अपनी रेहड़ी खाली करने और हटाने का काम शुरू किया। देखते ही देखते पूरे गोल मार्केट से नाले के ऊपर बनी अस्थाई दुकानें हट गईं और बाजार में आवागमन बेहतर हो गया। करीब ढ़ाई घंटे तक बाजार में अभियान चला। अतिक्रमण हटने के बाद दिन में ही सड़कें चौड़ी दिखाई दी। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है।
गोल मार्केट शहर का प्रमुख बाजार है। यहां से कई मोहल्लों के लिए रास्ता भी जाता है लेकिन बाजार में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। एंबुलेंस तक सड़क से गुजर नहीं पाती हैं।

शुरुआत में की लीपापोती, कई को छोड़ने का आरोप
कार्रवाई की शुरुआत में पालिका अधिकारियों ने लीपापोती करने का प्रयास किया। इस पर राहगीरों ने अतिक्रमण हटवाकर लोगों को बिना वजह लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की।

वहीं जिन रेहड़ी पर बुलडोजर चला है, उनके स्वामियों ने पालिका की टीम पर कई अन्य पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

गोल मार्केट में होता है जलभराव
बारिश के दिनों में गोल मार्केट में कई फीट तक जलभराव होता है। नाले का दूषित पानी दुकानों के अंदर घुस जाता है। इससे व्यापारियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान पहुंचता है। अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई न होने से जलनिकासी प्रभावित होती है।

गोल मार्केट में जेसीबी मशीन के आगे खड़े दुकानदार। संवाद

गोल मार्केट में जेसीबी मशीन के आगे खड़े दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed