पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police remains empty handed on third day in Mohsin murder case

Hapur News: मोहसीन हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police remains empty handed on third day in Mohsin murder case
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सरूरपुर स्थित टूरिस्ट ढाबे पर बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुरा बास्टा निवासी मोहसीन की हत्या के मामले में घटना के तीसरे दिन भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, मृतक के परिजनों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवार का आरोप है कि पिछले कई महीनों से आरोपी पक्ष लगातार रंगदारी का दबाव बना रहा था, इसके बाद मोहसीन की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई नईम ने आरोप लगाया कि पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर आरोपी पक्ष पिछले करीब नौ महीने से परिवार पर दबाव बना रहा था और रंगदारी की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना से पहले भी जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होने के कारण यह वारदात हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री और शासन-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर, मोहसीन की हत्या के बाद परिवार में अभी भी मातम का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर पर सांत्वना देने वालों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मोहसीन परिवार का मुख्य सहारा था, जिसकी असमय मौत से पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed