{"_id":"69c81e39d27adc77360e5a4e","slug":"accused-arrested-for-stealing-eight-tons-of-animal-remains-loaded-in-a-canter-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139126-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कैंटर में लदी आठ टन पशु अवशेष को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कैंटर में लदी आठ टन पशु अवशेष को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने करीब एक माह पहले सोना पेट्रोल पंप के पास से आठ टन पशु अवशेष लदी कैंटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पशु अवशेष बेचकर प्राप्त हुई 51500 रुपये की नकदी व अवैध असलहा भी बरामद किया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हापुड़ नगर के मोहल्ला भंडापट्टी सिकंदरगेट निवासी सारिक उर्फ बबलू ने पांच फरवरी में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 31 जनवरी को कैंटर चालक मतीन निवासी गांव ललियाना जिला मेरठ उनकी पशु अवशेष लादकर बनारस से हापुड़ आ गया था। उनके भाई तारिक ने दो फरवरी की दोपहर करीब एक बजे चालक मतीन से फोन पर बात की। मतीन ने उनके भाई को बताया कि वह कैंटर लेकर सोना पेट्रोल पंप के पास आ गया है। कुछ देर बाद उनके भाई ने पंप के पास जाकर देखा तो कैंटर यहां नहीं थी। उन्होंने कैंटर चालक मतीन व अज्ञात व्यक्तियों पर पशु अवशेष कैंटर लदी को चोरी करने की थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीओ ने बताया कि थाना प्रभारी प्रवीन कुमार व उनकी टीम ने आरोपी कैंटर चालक मतीन के साथी गुफरान निवासी गांव जड़ौदा जिला मेरठ हालपता मोहल्ला तारापुरी रोड कुट्टी वाली गली जिला मेरठ को रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार मतीन व अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos