सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of beating for not fulfilling the demand of money and goods in dowry

Hapur News: दहेज में रुपये व सामान की मांग पूरी न करने पर पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating for not fulfilling the demand of money and goods in dowry
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी विवाहिता राशि अग्रवाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

राशि अग्रवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 29 नवंबर 2025 को उनकी शादी दिल्ली स्थित आईपी एक्सटेंशन के मधु विहार निवासी राहुल अग्रवाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति राहुल अग्रवाल, चचिया ससुर किशोर अग्रवाल, सास उषा अग्रवाल, जेठ रवि अग्रवाल व जेठानी ज्योति अग्रवाल ने दहेज में अतिरिक्त रुपये व सामान की मांग कर उनकी पिटाई करने लगे। इतना ही नहीं पति ने अन्य एक युवती से शादी करने की बात कहते हुए उनके साथ दांपत्य संबंध रखने से इन्कार भी कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed