सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of kidnapping, beating and robbing a young man by putting him in a car

Hapur News: युवक को कार में डालकर अपहरण, पिटाई कर लूटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping, beating and robbing a young man by putting him in a car
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी युवक ने अपने ही परिचित पर साजिश के तहत बुलाकर अपहरण, पिटाई और लूटपाट कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

गांव फरीदपुर निवासी अमित ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। 15 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके पास गांव के ही युवक का फोन आया। जिसने उसे शाम को पास के गांव सिखैड़ा में मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित का कहना है कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे सिखैड़ा पहुंच गया। कुछ देर बाद उसके साथी युवक ने नोएडा जाने की बात कही और दोनों ऑटो से सिंभावली की ओर चल दिए। रास्ते में वह दोनों एक फार्म हाउस के पास ऑटो से उतर गए। इसी दौरान उनके पास कार आकर रूकी। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार लोगों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल लिया, जबकि उसका साथी युवक वहां से भाग निकला। अमित का कहना है कि कार में चार-पांच अज्ञात युवक सवार थे, जिन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई की और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। बाद में आरोपी उसे गन्ना ट्रक यार्ड के रास्ते रेलवे लाइन के पास ले गए। वहां भी आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। जिसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी उसे कार से उतार कर चले गए। पीड़ित ने जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed