{"_id":"6a0de94f1ca4e3c78a09d910","slug":"security-arrangements-will-be-tight-in-jyeshtha-ganga-dussehra-fair-hapur-news-c-306-1-gha1001-122222-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का मुख्य पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। पर्व पर दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आवागमन गंगानगरी में होने लगेगा। इसे देखते हुए मंडल और जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिला प्रशासन ने ब्रजघाट और गढ़ क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। अधिकारियों को 22 की शाम से 26 मई की सुबह तक अपने-अपने तैनाती स्थलों पर रहकर शांति व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम कविता मीणा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किया है। जिसमें ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। उन्होेंने समय से पूर्व सभी को ड्यूटी पर पहुंचने का भी सख्त आदेश दिया है।
-
- घाटों पर चौकसी के लिए जल पुलिस और गोताखोर सक्रिय
गंगा तट के प्रमुख घाटों पर जल पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और बचाव दल की तैनाती रहेगी। गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे स्नान के दौरान किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
विज्ञापन
- नाव संचालन पर विशेष निगरानी
मेले के दौरान संचालित होने वाली सभी नावों पर लाइफ जैकेट रखना अनिवार्य किया गया है। नाव संचालकों को किराया सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना न करना पड़े।
डीआईजी भी कर रहे निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था में पांच सीओ, समेत 715 पुलिसकर्मी तैनात
गढ़मुक्तेश्वर। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान और मेले को देखते हुए ब्रजघाट, लठीरा और पूठ के सभी घाटों एवं संवेदनशील स्थलों का भौतिक सत्यापन कर पुलिस प्रबंधन योजना तैयार की गई है। डीआईजी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच सीओ, 25 निरीक्षक, 140 उपनिरीक्षक, 380 मुख्य आरक्षी और आरक्षी, 20 महिला उपनिरीक्षक, 130 महिला पुलिसकर्मी, 15 यातायात उपनिरीक्षक और 40 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त पीएसी, जल पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, घुड़सवार पुलिस और महिला पुलिस बल भी सक्रिय रहेगा। इसके अलावा डीआईजी ने घाटों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने, जल पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की तैनाती, नावों पर लाइफ जैकेट की अनिवार्यता का भी निर्देश दिया है।

Trending Videos