सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand to abolish GST on purchase and repair of old jewelery

Hapur News: पुराने आभूषणों की खरीद व मरम्मत पर जीएसटी समाप्त करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to abolish GST on purchase and repair of old jewelery
जीएसटी कार्यालय में जीएसटी अधिकारी को ज्ञापन देते सराफा व्यापारी।स्रोत संस्था
विज्ञापन
हापुड़। एक साल तक सोने-चांदी की खरीद न करने की अपील के बाद सराफा कारोबार प्रभावित हो रहा है। सराफा एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन राज्य कर उपायुक्त लालचंद्र को ज्ञापन सौंपकर पुराने आभूषणों की खरीद व मरम्मत पर जीएसटी समाप्त करने की मांग उठाई है।
Trending Videos

एसोसिएशन अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों, आत्मनिर्भरता की भावना व आर्थिक अनुशासन के लिए की जा रही अपील का स्वर्णकार व्यापारी समर्थन कर रहे हैं। लेकिन पुराने आभूषण की खरीद, एक्सचेंज, मरम्मत व मजदूरी आधारित कार्यों पर जीएसटी लगाए जाने से छोटे व्यापारियों व ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इन कार्यों को जीएसटी मुक्त किया जाए या फिर न्यूनतम दर लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री विरेंद्र कुमार पिल्लू ने कहा कि बाजार में आर्थिक मंदी या सरकार की अपील के बाद व्यापार में कमी आने पर कम टर्नओवर के आधार पर व्यापारियों को संदेह की दृष्टि से न देखा जाएग। छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई के बजाय बड़ी कंपनियों की निगरानी की जाए। बुलियन, बिस्कुट सप्लाई पर नियंत्रण किया जाए। जीएसटी के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किए जाने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर सन्नी जैन, निकेत सिंघल, दीपक अग्रवाल, आयुष शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed