{"_id":"6a0de9083d4752abec0b9173","slug":"drug-traders-protested-by-keeping-medical-stores-closed-hapur-news-c-135-1-hpr1002-141751-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दवा कारोबारियों ने मेडिकल स्टोर बंद रख किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दवा कारोबारियों ने मेडिकल स्टोर बंद रख किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। ऑनलाइन दवा कारोबार व अन्य समस्याओं के विरोध में बुधवार को हापुड़ में दवा कारोबारियों ने मेडिकल स्टोर बंद रख राष्ट्रव्यापी बंद को सफल बनाया। जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपकर, दवा कारोबार से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठायी गई।
हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी और डीप डिस्काउंट से 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट छा गया है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स जो देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं दवा वितरकों का शीर्ष संगठन है।
इस संगठन के आह्वान पर ही राष्ट्रीव्यापी बंद का आह्वान हुआ है। उन्होंने कहा कि बार-बार के अनुरोधों के बावजूद, दवा व्यापार की गंभीर समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। संगठन का आरोप है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉम्र्स नियमों की शिथिलता का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
बिना भौतिक सत्यापन के दवाओं की बिक्री से एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार उपयोग हो रहा है। एआई आधारित प्रिस्क्रिप्शन के जरिए एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेंस जैसे बड़े खतरे को जन्म दे रही है। यह सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
बड़े कॉरपोरेट संस्थान डीप डिस्काउंट के जरिए बाजार का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। जबकि आवश्यक दवाओं का मार्जिन सरकार द्वारा निर्धारित है, ये संस्थान अनुचित व्यापारिक प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे हैं। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के छोटे केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है, जिससे अंतत: दवाओं की सुलभ आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी।
इन समस्याओं के विरोध में दवा कारोबारियों ने मेडिकल स्टोर बंद रख, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर, समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई। उधर, दूसरे संगठन से जुड़े दवा कारोबारियों ने अपने मेडिकल स्टोर खुले रखे।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, महामंत्री अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशु अग्रवाल, चेयरमैन योगेश त्यागी, योगेश शर्मा, सतीश शर्मा, दिनेश शर्मा, नितिन चुग, शिवम चौहान, धीरज शर्मा, राशिद अली, परवेज अली, शिखर गर्ग, सीएल शर्मा, मुकेश गर्ग, मनोज शर्मा, तेजवीर सिसोदिया, विष्णु दंत शर्मा, संजय डागर आदि मौजूद रहे।

Trending Videos