फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Admissions for the first year of undergraduate courses will begin on August 5

Hapur News: स्नातक प्रथम वर्ष में पांच अगस्त से शुरू होंगे प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Admissions for the first year of undergraduate courses will begin on August 5
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक से चार अगस्त तक कॉलेज मेरिट तैयार करेंगे। इसके बाद पांच से 14 अगस्त तक वरीयता सूची में शामिल छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में ही बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए थे। मई के पहले सप्ताह में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए। तीन बार पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई। अंतिम तिथि 27 जुलाई तक छात्रों ने आवेदन किए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
चरणवार इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर चार अगस्त की शाम को ही मेरिट लिस्ट चस्पा करनी होगी। इस सूची में शामिल छात्रों को पांच से 15 अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश जारी : डिग्री कॉलेजों में स्नातक के द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश अभी जारी हैं। शनिवार को अंतिम तिथि रखी गई है, कॉलेजों का दावा है कि 90 फीसदी से अधिक एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शनिवार को अंतिम दिन वंचित छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज : कॉलेजों में संचालित एलएलएम, एमएड, बीपीएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों सत्र (2026-27) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि एक अगस्त है। इस तिथि के बाद छात्रों को अवसर नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed