{"_id":"6a8493b50c772af325031bb5","slug":"allegation-of-assault-on-youth-threat-issued-with-a-pistol-held-to-the-temple-hapur-news-c-306-1-gha1001-123644-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तमंचा कनपटी पर रखकर दी धमकी, युवक की पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तमंचा कनपटी पर रखकर दी धमकी, युवक की पिटाई का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आदर्श नगर में एक युवक ने मोहल्ले के ही आरोपियों पर पिटाई और कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
आनंद चौहान ने बताया कि 20 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे उनका बेटा जतिन चौहान बाजार से सामान लेने जा रहा था। अंबा हाल के पास कासिम, ताज और दो अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप लगाया कि कासिम, ताज और मुन्ना व मुन्ना नाम से पुकारे जाने वाले दो अन्य युवकों ने उनके बेटे को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरिया से पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराई जा रही है, आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।