सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Auto overturned in the potholes of Harora Road, three injured

Hapur News: हरौड़ा रोड के गड्ढों में पलटा ऑटो, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned in the potholes of Harora Road, three injured
सिंभावली के हरौड़ा रोड की क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। हरौड़ा रोड पर बने गहरे गड्ढों के कारण रविवार को हादसा हो गया। बाइपास के पास सडक़ की जर्जर स्थिति के चलते एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि हरौड़ा रोड पर लंबे समय से सडक़ की हालत बेहद खराब है। बाइपास के पास सडक़ गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह सडक़ कई गांवों को जोड़ती है, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और आम लोगों का आवागमन बना रहता है। खासकर बारिश के बाद गड्ढे और खतरनाक हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह औलख ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सडक़ को सीमेंटेड बनाया गया है, लेकिन बाजार क्षेत्र में यह काफी ऊंची है, जबकि दोनों ओर करीब एक-एक फीट गहराई बनी हुई है। इससे कई वाहन फंस चुके हैं और हाल ही में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि सडक़ के किनारों पर भराव कराकर इंटरलॉकिंग कराई जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके। साथ ही बाइपास क्षेत्र के गड्ढों को तत्काल भरवाकर सडक़ को सुरक्षित बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतलूब अली ने बताया कि सडक़ की हालत बेहद खराब है, कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। हादसे बढ़ रहे हैं, फिर भी समाधान नहीं हो रहा।
नवेद शाही ने बताया कि हर दिन हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, स्कूली बच्चों को भी खतरा है। प्रशासन को तुरंत सडक़ दुरुस्त करानी चाहिए, ताकि बड़े हादसे टाले जा सकें।
एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा और जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed