फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Auto overturns after collision with Canter; youth crushed to death, three injured

Hapur News: कैंटर की टक्कर से ऑटो पलटा, नीचे दबकर युवक की मौत, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Auto overturns after collision with Canter; youth crushed to death, three injured
हापुड़ में दिल्ली रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुआ ऑटो चालक प्रदीप।संवाद
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली रोड स्थित मेरीनो कंपनी के गेट नंबर चार के सामने कैंटर और थ्री व्हीलर की टक्कर में ऑटो पलट गया और नीचे दबने से एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला मेरठ के कस्बा खरखौदा निवासी ऑटो चालक प्रदीप बृहस्पतिवार सुबह सवारियों को लेकर पिलखुवा से हापुड़ आ रहा था। दिल्ली रोड पर मेरीनो कंपनी के गेट नंबर चार के सामने पहुंचते ही कंपनी के अंदर से निकल रहा एक कैंटर अचानक सड़क पार करने लगा और तेज रफ्तार ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हाईवे पर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो में सवार राशिद सलमानी 35 वर्ष निवासी गांव यूसुफपुर नंगला बैर जिला गाजियाबाद ऑटो के नीचे दब गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ऑटो चालक प्रदीप और मेरठ के गांव उलधन निवासी महबूब समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सैकड़ों राहगीर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को पिलखुवा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद दिल्ली रोड के एक तरफ यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू कराया।



परिवार में मचा कोहराम

मृतक राशिद सलमानी पांच भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे और विवाहित थे। वह गाजियाबाद के एबीईएस स्थित रिपब्लिक क्रॉसिंग के पास एक दुकान पर सैलून का काम करते थे। छोटे भाई सादाब ने बताया कि राशिद बृहस्पतिवार सुबह घर से दवाई लेने के लिए पिलखुवा से ऑटो में बैठकर हापुड़ आ रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां आयशा, पत्नी हिना, बेटी हुरैन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मामला दर्ज किया जाएगा। फरार कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed