{"_id":"6a624aa52d121b50cf057485","slug":"scooter-rider-dies-after-collision-with-container-companion-critically-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145386-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा के पास बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे गांव पिपलेड़ा यह हादसा हुआ। हादसे में एक्टिवा सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल को रामा अस्पताल, पिलखुवा में भर्ती कराया गया।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान मजनू शेख (28) पुत्र कपिल शेख, निवासी सैमटी पाटवाल, थाना दिनहाटा, जिला कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान अमीर हुसैन के रूप में हुई है, जिसका उपचार जारी है। जांच में सामने आया कि दोनों युवक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करते थे और धौलाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।