{"_id":"6a624ac463a5aa05350cbde6","slug":"cables-and-starters-stolen-from-six-tubewells-after-breaking-locks-and-forcing-entry-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145335-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कूमल कर व ताला तोड़कर छह नलकूपों से केबिल व स्टार्टर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कूमल कर व ताला तोड़कर छह नलकूपों से केबिल व स्टार्टर चोरी
विज्ञापन
गांव काठीखेड़ा में नलकूप के अंदर चोरी होने के बाद जमीन पर पड़ा सामान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव कांठीखेड़ा स्थित जंगल में छह किसानों के नलकूपों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर कूमल कर व ताला तोड़कर नलकूपों से केबिल व स्टार्टर ले गए। सुबह नलकूपों पर पहुंचने पर किसानों को चोरी की जानकारी हुई। किसानों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को चोरी की सूचना दी। घटना को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी किसान अनिल कुमार, शिवकुमार, ओमप्रकाश, रणवीर व मोहित के जंगल में नलकूप स्थित हैं। बुधवार की शाम सभी किसानों अपने खेतों पर काम कर अपने घर लौट गए थे। बुधवार की देर रात चोरों ने सभी किसानों के नलकूपों में कूमल किया और कुछ के ताले तोड़ लिए। इसके बाद चोर सभी नलकूपों से केबिल व स्टार्टर चोरी कर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार की सुबह सभी किसान अपने-अपने नलकूपों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि किसानों की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।