सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BKU workers protest in Bulandshahr and Hapur against the arrest of Rakesh Tikait

राकेश टिकैत अरेस्ट: हापुड़ और बुलंदशहर में भड़के भाकियू कार्यकर्ता, कई थानों का घेराव; कहा- दमनकारी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़-बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 30 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में हापुड़ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तीन थानों का अनिश्चितकालीन घेराव शुरू कर दिया। बुलंदशहर में भी कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसे दमनकारी कार्रवाई बताया।
 

BKU workers protest in Bulandshahr and Hapur against the arrest of Rakesh Tikait
टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध पर थानों का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओडिशा राज्य में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। सोमवार की शाम से हापुड़ जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सर्किल के तीनों थानों का अनिश्चितकालीन घेराव शुरू कर दिया है। वहीं बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली का घेराव किया।

Trending Videos


कोतवाली में संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे। इसके अलावा युवा मंडलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में बहादुरगढ़ थाने और युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में सिंभावली थाने का घेराव कार्यकर्ताओं ने किया। दिनेश खेड़ा ने कहा कि गिरफ्तारी के संबंध में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपना वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ओडिशा राज्य के किसान 22 मार्च से पैदल यात्रा कर विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे रहे थे। जहां होने वाली सभा में शामिल होने के लिए वह भी जा रहे थे। लेकिन, ओडिशा पुलिस ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने कहा कि यह सरासर गलत है। ओडिशा सरकार किसानों से उनकी अभिव्यक्ति की आजादी छीन रही है। जीते चौहान ने कहा कि जब तक राकेश टिकैत को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि किसानों की आवाज को कोई सरकार दबा नहीं सकती है। इस दौरान मुनव्वर अली, अय्यूब प्रधान, कुलदीप राठी, उत्तम चौधरी, हरीश त्यागी, इमरान, राशिद, फिरोज, रिजवान, शहनवाज आदि मौजूद रहे।



खुर्जा कोतवाली का घेराव 
ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत और सैकड़ों किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने खुर्जा कोतवाली का घेराव किया। जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए रिहाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।  भाकियू नेताओं ने ओडिशा सरकार की कार्रवाई को 'लोकतंत्र की हत्या' और 'तानाशाही' करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed