सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BPCL's server remained down for hours, people kept standing in line even in the rain.

Hapur News: घंटों ठप रहा बीपीसीएल का सर्वर बारिश में भी लाइन में लगे रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
BPCL's server remained down for hours, people kept standing in line even in the rain.
कवि नगर स्थित गैस एजेंसी के बाहर बूंदाबांदी में गैस की बुकिंग कराने के लिए लगी लोगों की लाइन । - फोटो : 1
विज्ञापन
हापुड़। जिले में सोमवार को बीपीसीएल कंपनी (भारत गैस) का सर्वर घंटों तक ठप रहा। इस कारण गैस बुकिंग और बिक्री बंद रही। वहीं, बारिश के बाद भी सुबह से ही लोग एजेंसियों पर बुकिंग और गोदामों पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे। घंटों तक बारिश में भीगने के बाद लोगों को सिलिंडर मिल सका। वहीं, केवाईसी न होने और अफवाहों के कारण भी अव्यवस्था फैलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
Trending Videos

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक बीपीसीएल कंपनी का सर्वर ठप रहा। बीच-बीच में कई बार सर्वर कुछ देर के लिए चला, इस कारण घंटों तक उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसके चलते भारत गैस एजेंसी के कार्यालयों और गोदामों पर लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के बाद लोगों को सिलिंडर दिए गए। वहीं, सुबह के समय बारिश के बाद भी लोग लाइन में सिलिंडर के लिए लगे रहे।
इस कारण बुजुर्ग और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई उपभोक्ता ऐसे भी पहुंच रहे हैं, जिनकी केवाईसी नहीं हुई है। इसलिए उनकी केवाईसी के बाद ही बुकिंग हो रही है, इसमें पांच मिनट तक का समय प्रति व्यक्ति अलग से लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed