सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Brother-in-law runs off with minor girl in Hapur case registered

UP: पत्नी से मिलने ससुराल आया दामाद, 14 साल की साली के साथ हुआ फरार; इस बहाने से बाहर निकले थे दोनों

संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू Published by: विकास कुमार Updated Sat, 13 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी की छुट्टी में उनकी बड़ी बेटी लक्ष्मी बच्चों के साथ मायके में रहने आई थी। गुरुवार को उनका दामाद विकास बेटी लक्ष्मी से मिलने आया था। तभी बाजार जाने के बहाने उनकी छोटी बेटी को अपने साथ ले गया।

Brother-in-law runs off with minor girl in Hapur case registered
नाबालिग साली को लेकर भागा जीजा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित पहासू थाना क्षेत्र में कुंवरपुर गांव में पत्नी से मिलने आया पति अपनी नाबालिग साली को लेकर ही भाग गया। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पुलिस से किशोरी की तलाश करने की मांग की। 

पांच साल पहले हुई थी शादी
पहासू थाना क्षेत्र कुंवरपुर गांव निवासी के प्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी पांच साल पहले नरौरा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जानकारी नहीं कि कब उनकी 14 वर्षीय छोटी बेटी और दामाद विकास के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार जाने के बाहने भगाकर ले गया
गर्मी की छुट्टी में उनकी बड़ी बेटी लक्ष्मी बच्चों के साथ मायके में रहने आई थी। गुरुवार को उनका दामाद विकास बेटी लक्ष्मी से मिलने आया था। तभी बाजार जाने के बहाने उनकी छोटी बेटी को अपने साथ ले गया। शाम तक वापस नहीं लौटे तो पीड़ित ने विकास को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने विकास के पिता मनोहर को फोन किया और जानकारी ली, लेकिन वह वहां पर भी नहीं था। 

विज्ञापन

जीजा विकास पर अपहरण का केस दर्ज
पीड़ित ने मनोहर से बेटी को ले जाने की शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उनको ही सुना दिया। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी विकास के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी युवक व किशोरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed