{"_id":"6a21bbde8d675a93eb0bb7cb","slug":"bus-and-tractor-collide-on-national-highway-worker-dies-hapur-news-c-306-1-gha1001-122505-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नेशनल हाईवे पर बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नेशनल हाईवे पर बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, कामगार की मौत
विज्ञापन
मृतक नाजिर। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंभावली (हापुड़)। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में जनपद मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी नाजिर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद नए हाईवे पर वाहनों के पहिये भी कुछ समय के लिए थम गए। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।
नाजिर (35) एनएचएआई के ठेकेदार के साथ मजदूरी का काम करते थे। वर्तमान में क्षेत्र में नए हाईवे के डिवाइडर पर रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। नाजिर अपने अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में सामान भरकर गांव बक्सर के निकट पहुंचे थे। जहां पर ट्राॅली से सामान उतरवाने के बाद चालक और अन्य कामगार नए हाईवे से होते हुए हापुड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बक्सर नहर के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही और तेजी से चलाते हुए ट्राॅली में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ट्रैक्टर की साइड वाली सीट पर बैठे नाजिर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक ने बस समेत वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान बस का पहिया नाजिर के ऊपर से उतर गया। वहीं, चालक बस समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये उन्हें सिखैड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-- हाईवे पर बनी जाम की स्थिति, राहगीर हुए परेशान
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। इस कारण करीब 20 मिनट तक वहां पर जाम की स्थिति बन गई। उमस भरी गर्मी में राहगीर परेशान हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
-- शव को कब्जे में ले लिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस और उसके चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- स्तुति सिंह, सीओ
नाजिर (35) एनएचएआई के ठेकेदार के साथ मजदूरी का काम करते थे। वर्तमान में क्षेत्र में नए हाईवे के डिवाइडर पर रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। नाजिर अपने अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में सामान भरकर गांव बक्सर के निकट पहुंचे थे। जहां पर ट्राॅली से सामान उतरवाने के बाद चालक और अन्य कामगार नए हाईवे से होते हुए हापुड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बक्सर नहर के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही और तेजी से चलाते हुए ट्राॅली में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ट्रैक्टर की साइड वाली सीट पर बैठे नाजिर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक ने बस समेत वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान बस का पहिया नाजिर के ऊपर से उतर गया। वहीं, चालक बस समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये उन्हें सिखैड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। इस कारण करीब 20 मिनट तक वहां पर जाम की स्थिति बन गई। उमस भरी गर्मी में राहगीर परेशान हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
Trending Videos