सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wife and family members accused of robbing cash and jewellery

Hapur News: पत्नी व परिजनों पर नकदी व गहने लूटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wife and family members accused of robbing cash and jewellery
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्काबाग निवासी शिवम जिंदल ने पत्नी व उसके परिजनों पर उनके घर से जबरन नकदी व गहने लूटने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास भी किया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos


शिवम जिंदल ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि छह दिसंबर 2021 को उनकी शादी उत्तराखंड जिला रुद्रपुर के कस्बा गदरपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के पांच माह बाद से ही उनकी पत्नी उन पर हापुड़ छोड़कर रुद्रपुर में व्यापार करने व यहीं बसने की जिद करने लगी। विरोध करने पर पत्नी आए दिन उनके साथ झगड़ा भी करने लगी। पांच मार्च 2025 की शाम करीब छह बजे उनकी पत्नी अपने माता पिता, मौसी, भाई, बहन व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके एक पारिवारिक कार्यक्रम में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पत्नी के परिजनों ने उनके अश्लील फोटो एआई से बनाकर उनके मोबाइल फोन पर भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उनका मोबाइल फोन भी उनसे छीन लिया और धमकी दी। आरोपी दस मार्च को उनसे लाखों की नकदी व गहने भी लूटकर भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पत्नी समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed