{"_id":"6a227b5ae06cabb378076064","slug":"canter-collides-with-private-bus-in-hapur-bus-conductor-dies-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में हादसा: कैंटर ने निजी बस में मारी टक्कर, बस के परिचालक की मौत, बस का खराब टायर बदलते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में हादसा: कैंटर ने निजी बस में मारी टक्कर, बस के परिचालक की मौत, बस का खराब टायर बदलते समय हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव वैठ के ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार रात बस का टायर बदलते समय कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में परिचालक बृजभूषण की मौत हो गई, चालक घायल है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग निकला।
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बृहस्पतिवार की रात पुराने हाईवे पर गांव वैठ के सामने ओवरब्रिज पर बस का टायर बदलने के दौरान चालक-परिचालक को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल परिचालक बृजभूषण उर्फ बंटू (45 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक का उपचार चल रहा है।
Trending Videos
दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र की पालम कॉलोनी निवासी समर बृहस्पतिवार की रात परिचालक बृजभूषण निवासी ग्राम नगला अत्या थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद के साथ नोएडा के सेक्टर 128 में स्थित स्कूल के छात्रों को ट्रेवलर बस से लेकर उत्तराखंड के भीमताल जा रहे थे। रात करीब सवा दो बजे क्षेत्र में पुराने हाईवे पर गांव वैठ के सामने बने ओवरब्रिज पर बस का टायर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समर और बृजभूषण बस को ओवरब्रिज पर सड़क के किनारे खड़ी कर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिखैड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने बृजभूषण को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर भाग निकलने में कामयाब हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कैंटर चालक की तलाश कराई जा रही है।