{"_id":"6a5a62d7bf93fa3f340c24fb","slug":"chaos-ensued-among-passengers-after-the-engine-of-a-roadways-bus-caught-fire-hapur-news-c-135-1-hpr1006-144960-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रोडवेज बस के इंजन में आग लगने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रोडवेज बस के इंजन में आग लगने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
पिलखुवा में बस के इंजन में आग लगने के बाद सड़क पर खड़ी सवारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। दिल्ली के कौशांबी से संभल के चंदौसी जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में शुक्रवार को छिजारसी टोल प्लाजा के समीप अचानक इंजन में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख बस में सवार 40 से अधिक यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्काल बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।
यात्रियों ने बताया कि बस चलते समय अचानक इंजन से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग लग गई। चालक देवेंद्र सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस में रखा अग्निशमन यंत्र निकाला और इंजन में लगी आग बुझा दी। इस दौरान सभी यात्री सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बस के इंजन में आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है। समय रहते आग बुझ जाने से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में बस की तकनीकी जांच कराकर आगे की और रवाना हो गई। सीओ मुनीश चंद्र का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई।