{"_id":"6a5a63fbcf50f4a99604761c","slug":"trials-for-sports-will-be-held-at-the-district-divisional-and-state-levels-hapur-news-c-135-1-hpr1005-144914-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खेलों के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खेलों के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर होंगे ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बास्केटबाॅल, हैंडबाॅल, बॉक्सिंग, कबड्डी, जिम्नास्टिक की महिला वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला, मंडी और प्रदेश स्तर पर ट्रायल होंगे। इसके लिए खेल विभाग ने समय, तारीख और स्थान चिह्नित किया है।
उपक्रीड़ाधिकारी अरुणा सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबाॅल व हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 31 दिसंबर 2026 को आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिले के लिए 20 जुलाई दोपहर तीन बजे से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़, मंडल के लिए 21 जुलाई को सुबह दस बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ और प्रदेश के लिए 27 से 29 जुलाई तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में ट्रायल होंगे।
इसके अलावा प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं होंगी। जिले के लिए 27 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़, मंडल के लिए 28 जुलाई को सुबह दस बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ और प्रदेश के लिए एक से चार अगस्त तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
साथ ही प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी व जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा, इसके लिए महिला की आयु 31 दिसंबर 2026 को 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिले के लिए 27 जुलाई दोपहर 1.30 बजे एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़, मंडल के लिए 29 जुलाई को सुबह दस बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ और प्रदेश के लिए चार से पांच अगस्त तक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता और चार से छह अगस्त तक क्षेत्रीय क्षेत्र कार्यालय आगरा में ट्रायल होंगे।
इन भार वर्गों में होगी प्रतियोगिता : उपक्रीड़ाधिकारी अरुणा सिंह ने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स में भाग लेने खिलाड़ियों को 10 रुपये वाले स्टांप पर नोटरीकृत शपथ-पत्र, मूल निवास, प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड खिलाड़ी व माता-पिता, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र या हाईस्कूल की मार्कशीट, हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी टेस्ट सामान्य मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए निर्धारित भार वर्ग 44-46, 46-48, 48-50, 50-52, 52-54, 54-57, 58-60, 60-63, 63-66, 66-70, 70-75, 75-80 व 80 से अधिक किलोग्राम में होगी।