{"_id":"6a5a629872d9b3b1bc0e1df1","slug":"family-members-created-a-ruckus-over-negligence-during-childbirth-hapur-news-c-135-1-hpr1001-144917-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रसव के दौरान लापरवाही पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रसव के दौरान लापरवाही पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते लोगों को समझाते कोतवाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 13 जुलाई को प्रसव के दौरान रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ गई थी।
इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के पति ने चिकित्सकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी करन सिंघल ने बताया कि 13 जुलाई को उन्होंने अपनी पत्नी निशी उर्फ नंदनी को फ्रीगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दिन शाम को ऑप्रेशन से उनकी पत्नी ने एक बच्चे का जन्म दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रात में रक्तस्राव के कारण उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। 14 जुलाई की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी को नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
नोएडा के अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि गलत ऑपरेशन किए जाने के कारण महिला के पेट की तीन नसें कट गई थीं। इसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा है। हापुड़ के अस्पताल के संबंधित चिकित्सक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वें स्वयं नोएडा के अस्पताल में जाकर समुचित स्थिति का जायजा लेंगे और जो भी उपचार के दौरान खर्चा आएगा वें स्वयं वहन करेंगे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर समझौता का उल्लंघन किए जाने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को शांत करा दिया था। मामले की जानकारी की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोई तहरीर आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।