सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Commuters face increased difficulties due to the closure of the Meerut Road flyover.

Hapur News: मेरठ रोड फ्लाईओवर बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Commuters face increased difficulties due to the closure of the Meerut Road flyover.
विज्ञापन
हापुड़। मरम्मत के चलते मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर 20 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही बसों का प्रवेश भी शहर में बंद हो गया है। ऐसे में रोडवेज और निजी बस शहर के बाहर से ही निकलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के अंदर पहुंचने के लिए यात्रियों को ऑटो, ई रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।


फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर संचालित होने वाले यातायात को बुलंदशहर रोड बाईपास से ततारपुर बाईपास, किठौर रोड से असौड़ा होते हुए किया जा रहा है। इससे शहर के अंदर से वाहनों के साथ ही बस, ऑटो, ई-रिक्शा का फ्लाईओवर से प्रवेश बंद कर दिया गया है। ऐसे में मेरठ, बुलंदशहर सहित इस मार्ग से आने वाले यात्रियों को बाईपास पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के शहर में प्रवेश न होने के कारण शहर के अंदर पहुंचने के लिए यात्रियों को ई रिक्शा और ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में ततारपुर बाईपास और बुलंदशहर बाईपास पर ई रिक्शा का भी जमावड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन


शहर में पहुंचने के लिए अब यात्रियों की जेब पर भी बोझ बढ़ गया है। वहीं शहर से बुलंदशहर और मेरठ की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी शहर के बाहर बाईपास पर जाकर बसें पकड़नी पड़ रही है। तहसील चौपला, मेरठ तिराहा से यात्री ई रिक्शा में सवार होकर बाईपास तक पहुंच रहे हैं। वहीं मोदीनगर से आने वाली बसों का संचालन चमरी, लज्जापुरी होते हुए रामलीला मैदान से किया जा रहा है, जिस कारण इस रूट पर यात्रियों को कोई खास परेशानी नहीं है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मोदीनगर मार्ग के लिए रामलीला मैदान और किठौर मार्ग के लिए ततारपुर बाईपास होते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर अन्य डिपो की बसें संचालित होती हैं। इनमें से कुछ अनुबंधित बसें शहर के अंदर से होकर गुजर रही हैं।

----

बोले यात्री

मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने के लिए जाना था। फ्लाईओवर बंद होने की जानकारी नहीं थी। करीब एक घंटे तक मेरठ तिराहे पर बस का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ई-रिक्शा से ततारपुर बाईपास के लिए निकली। - अनीता
मेरठ जाने के लिए घर से निकले थे। मेरठ तिराहे पर फ्लाईओवर बंद होने की जानकारी मिलने पर बाईपास के लिए रवाना हुए। जानकारी न होने के कारण समय और पैसे दोनों की बर्बादी हुई। - नितिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed