सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Congress workers burnt the effigy of the Chief Minister of Assam and raised slogans.

Hapur News: कांग्रेसियों ने फूंका असम के मुख्यमंत्री का पुतला, नारेबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the Chief Minister of Assam and raised slogans.
विज्ञापन
हापुड़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रवक्ता पवन खेड़ा पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय के सामने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपशब्दों को वापिस लेने और माफी मांगने की मांग उठाई।
Trending Videos

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि संवैधानिक पद पर रहते हुए वे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मान-सम्मान करना भी भूल गए हैं। उनकी अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी से देश का हर कांग्रेसी खफा है और रोष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के लिए असम के मुख्यमंत्री से तुरंत माफी की मांग की है। साथ ही ये भी कहा कि ऐसे व्यक्ति को संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, वीसी शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, नरेश भाटी, पूर्व सभासद एजाज अहमद, अमरनाथ शर्मा, नरेश भाटी, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र गुर्जर, शहर महासचिव खुशनूद अली, कपिल शर्मा, सचिन गुर्जर, गौरव गर्ग, यशपाल ढीलोर, सुखपाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed