फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Contract drivers staged a protest against the route change.

Hapur News: संविदा चालकों ने रूट परिवर्तन के विरोध में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Contract drivers staged a protest against the route change.
रोडवेज बस अड्डे पर प्रदर्शन करते बस के चालक परिचालक। संवाद
हापुड़। परिवहन निगम के संविदा चालक और परिचालकों ने सोमवार को रोडवेज बस अड्डा परिसर में बसों के रूट परिवर्तन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दिनों बसों के रूट और ड्यूटी में बदलाव किए गए हैं, जिससे वे नाराज हैं। उनका आरोप है कि नई बसों के चालकों को पुरानी बसें सौंप दी गई हैं, जबकि लंबे रूटों पर बसों का संचालन करने वाले संविदा चालकों को स्थानीय मार्गों पर तैनात कर दिया गया है। उनका कहना है कि नए रूटों के कारण उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी के विरोध में संविदा चालक और परिचालकों ने डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान डिपो परिसर में एक बंदर ने संविदा चालक मनोज चौधरी को काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और उन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी चालकों को शराब के नशे में वाहन न चलाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कुछ कर्मचारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रोडवेज प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए तैयार है, लेकिन अनुशासन और यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को आश्वासन देकर ड्यूटी पर भेज दिया गया है और प्रदर्शन का बसों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
प्रदर्शन में पुष्पेंद्र चौधरी, अशोक, मनोज, विनीत ठाकुर, मंजीत चौधरी, अशोक पाल सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed