{"_id":"6a5521e97df934a20d01f8b5","slug":"handloom-trader-alleges-misappropriation-of-177-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1006-144689-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हैंडलूम व्यापारी ने 1.77 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हैंडलूम व्यापारी ने 1.77 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। व्यापारिक माल के नाम पर 1.77 लाख रुपये लेने के बाद न माल भेजने और न ही रकम वापस करने का आरोप लगाते हुए एक हैंडलूम व्यापारी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला शुक्लान निवासी प्रमोद कुमार ने शिकायत में बताया कि गांधी बाजार स्थित मेन तिराहे पर उनकी सिंघल हैंडलूम नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि व्यापारिक माल खरीदने के लिए 23 मार्च 2026 को भारतीय स्टेट बैंक की पिलखुवा शाखा के माध्यम से 45,120 रुपये हरियाणा के पानीपत स्थित एक फर्म के बैंक खाते में जमा कराए थे। इसके अलावा 1.32 लाख रुपये नकद भी दिए थे। आरोप है कि पूरी रकम प्राप्त होने के बावजूद न तो माल भेजा गया और न ही रुपये लौटाए गए।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार फोन पर संपर्क कर माल भेजने व भुगतान वापस करने की मांग की, लेकिन उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि जब उन्होंने सख्ती से तकादा किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और खुद को प्रभावशाली बताते हुए परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस से अपनी धनराशि वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।