{"_id":"6a5521a61345743660039053","slug":"power-remained-out-all-night-residents-suffered-in-the-humid-heat-hapur-news-c-306-1-gha1004-123201-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रातभर गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में परेशान हुए नगरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रातभर गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में परेशान हुए नगरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। नगर क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। रात के समय बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात मीरा रेती और छोटा बाजार क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण लगभग सौ परिवार उमस भरी गर्मी में बिना पंखे और कूलर के रहने को मजबूर रहे।
स्थानीय निवासी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि मीरा रेती क्षेत्र में देर रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। काफी इंतजार के बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। बिजली न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी से परेशान लोग घरों के बाहर बैठने को मजबूर रहे।
वहीं, नगर के छोटा बाजार क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आने से क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई, जिसके बाद लोगों ने विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
नगरवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लगातार बिजली संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। कभी ट्रांसफार्मर में खराबी तो कभी जर्जर लाइनों के कारण घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। लोगों ने विद्युत निगम से व्यवस्था में सुधार करने और फाॅल्ट आने पर जल्द समाधान कराने की मांग की है।
ऊर्जा निगम के एक्सईएन सूर्यउदय कुमार ने बताया कि फाॅल्ट की जानकारी मिलने पर टीम भेजकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाता है। टीम ने दोनों स्थानों की बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी थी।