फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jewelry and cash worth 20 lakh stolen from soldier's house; police scanning CCTV footage.

Hapur News: फौजी के घर से 20 लाख के जेवर-नकदी चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth 20 lakh stolen from soldier's house; police scanning CCTV footage.
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर-सौलाना में चोरों ने सेना के जवान के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय जवान मेघालय में ड्यूटी पर तैनात थे और उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी देवेश शर्मा पुत्र गंगाशरण शर्मा सेना में सैनिक हैं और वर्तमान में मेघालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 14 जून को बच्चों के साथ बुलंदशहर स्थित मायके चली गई थीं। 29 जून को घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार चोर एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां तथा 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने घटना की जानकारी फोन पर मेघालय में तैनात पति को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाकर आरोपियों की तलाश में लगी है।

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed