{"_id":"69bedc09ad0a3727fe029100","slug":"drains-will-be-constructed-on-modinagar-and-bulandshahr-road-with-an-expenditure-of-rs-1-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1005-138715-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक करोड़ से मोदीनगर और बुलंदशहर रोड पर बनेंगे नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक करोड़ से मोदीनगर और बुलंदशहर रोड पर बनेंगे नाले
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका द्वारा सीवरेज वजल निकास योजना के तहत शहर के मोदीनगर और बुलंदशहर रोड पर दो नालों का निर्माण कराया जाएगा। करीब दो किलोमीटर लंबे नालों के निर्माण पर लगभग एक करोड़ का खर्च आएगा। निर्माण को लेकर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पालिका द्वारा 33.85 लाख रुपये से बुलंदशहर रोड पर ईदगाह गेट से ईदगाह की तरफ बांयी ओर आरसीसी नाला निर्माण और 65.54 लाख रुपये से मोदीनगर रोड पर ब्रहमपुरी पुलिया से सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए ब्लॉक की तरफ आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों नालों के निर्माण की मांग लंबे समय से स्थानीय लोग कर रहे थे। इसके बाद अब पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
अभी नाले कई जगह से टूटे हुए हैं। इस कारण जलनिकासी बाधित होती है और कई बार सड़कों पर जलभराव होता है। इससे लोगों को भी यहां से आवागमन में परेशानी होती है।
मोदीनगर रोड पर जसरूपनगर, आदर्श नगर कॉलोनी, चंद्रलोक कॉलोनी, हर्ष विहार सहित अन्य मोहल्लों के पानी की निकासी होती है। इसी प्रकार बुलंदशहर रोड पर मजीदपुरा, रफीकनगर, सैनी नगर, रामगढ़ी सहित अन्य मोहल्लों के पानी की निकासी होती है। दोनों नाले शहर के प्रमुख मार्गों पर हैं। ऐसे में निकासी के जल्द समाधान की आवश्यकता है।
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों कार्यों के लिए टेंडर निकाले गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos