फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drizzle makes the weather pleasant; relief from humidity

Hapur News: बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, उमस से मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drizzle makes the weather pleasant; relief from humidity
हापुड़ में बारिश के तोलिया ओढ़कर जाता व्य​क्ति। संवाद
हापुड़। मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर करवट बदली। सुबह से ही आकाश में बादल छा गए और बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई। इसके बाद दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, जिससे मौसम सुहाना बना रहा और उमस से भी राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक रोजाना बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह करीब आठ बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो दिनभर रुक-रुक कर होती रही। बूंदाबांदी की फुहारों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में बदलाव का असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय आम दिनों की अपेक्षा गर्मी कम महसूस हुई।
विज्ञापन

लोगों ने मौसम का आनंद लिया और घरों से बाहर निकलने में भी राहत महसूस की। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हवा की औसत रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, वातावरण में आर्द्रता 82 फीसदी दर्ज की गई। हल्की बूंदाबांदी के कारण जलभराव की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सप्ताह के अंत तक रोजाना बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed