फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wild animal attacks farmer; panic in village over leopard sighting

Hapur News: जंगली जानवर ने किसान पर किया हमला, गांव में तेंदुए आने की दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wild animal attacks farmer; panic in village over leopard sighting
गांव भगवंतपुर में तेंदुए के हमले की सूचना के बाद ग्रामीणों से वार्ता करते डीएफओ गौतम सिंह। स्रो
गढ़मुक्तेश्वर। खादर के गांव भगवंतपुर में मंगलवार दोपहर खेत की ओर जा रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। किसान के अनुसार जानवर दिखने में तेंदुए जैसा लग रहा था। हमले में किसान घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तेंदुआ आने की दहशत फैल गई। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। वहीं, सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नेपाल सिंह मंगलवार दोपहर अपने खेत की ओर जा रहे थे। उनका कहना है कि रास्ते में अचानक एक जंगली जानवर दिखाई दिया। किसान के अनुसार जानवर तेंदुए जैसा नजर आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, जानवर ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में वह घायल हो गए। शोर मचाने पर जानवार वहां से भाग कर खेतों में खड़ी फसल में छिपकर आंखों से ओझल हो गया। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी और गांव लौट गए।
विज्ञापन


परिजन घायल किसान को तत्काल गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इसके साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के साथ एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया और उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय का माहौल बन गया। ग्रामीण खेतों पर जाने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएफओ गौतम सिंह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे। डीएफओ ने बताया कि मौके पर मिले पंजों के निशान तेंदुए के नहीं हैं। उन्होंने किसी अन्य जंगली जानवर के होने की संभावना जताई। वन विभाग की टीम मामले की निगरानी कर रही है।



सांड़ का शव मिलने के बाद से भी बनी हुई है दहशत

इससे पहले रविवार की सुबह भी गांव के जंगल के निकट ग्रामीणों को सांड़ का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला था। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि किसी जंगली जानवर ने उसका शिकार किया है। वहीं, सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया, बुकलाना और सिखैड़ा समेत कई गांवों में भी तेंदुआ आने की चर्चाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण खेतों पर जाने में सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed