{"_id":"6a7b5e180d392afb7c05451d","slug":"intersections-will-become-congestion-free-with-the-help-of-traffic-experts-and-roads-will-undergo-beautification-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146459-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैफिक विशेषज्ञों की मदद से जाम मुक्त होंगे चौराहे, सड़कों का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैफिक विशेषज्ञों की मदद से जाम मुक्त होंगे चौराहे, सड़कों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। शहर के प्रमुख चौराहों को सुंदर बनाने, यातायात व्यवस्था को सुगम करने और सड़कों के सुंदरीकरण के लिए हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने कवायद शुरू कर दी है। प्राधिकरण की ओर से एक कंसल्टेंसी फर्म को नियुक्त करके यह कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित फर्म शहर में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का विस्तृत डिजाइन और योजना तैयार करने में सहयोग करेगी।
हापुड़ एक पुराना शहर है। वर्तमान में शहर की तहसील चौपला, मेरठ रोड तिराहा और अतरपुरा चौपला पर जाम के बुरे हालात हैं। इन चौराहों का सुंदरीकरण भी करने की आवश्यकता है। साथ ही मुख्य मार्गों पर पार्किंग की जरूरत है। वाहनों की पार्किंग होने के बाद जाम से कुछ राहत मिल सकती है।
शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए भविष्य में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए अभी से तैयारी की जरूरत है। इसी कड़ी में एचपीडीए ने टेंडर निकाला है। यह फर्म 3डी रूप से डिजाइनिंग करेगी। फर्म का कार्य डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट), विस्तृत डिजाइन, टेंडर दस्तावेज तैयार करने और निर्माण कार्य की निगरानी में सहयोग के लिए आर्किटेक्चरल, अर्बन डिजाइन और ट्रैफिक इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
चौराहों के सुधार पर रहेगा जोर
प्रस्तावित कार्यों में चौराहों के सुधार, सार्वजनिक स्थलों के सुंदरीकरण और स्ट्रीटस्केप री-डेवलपमेंट को शामिल किया गया है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों और सड़कों को अधिक व्यवस्थित व आकर्षक बनाने की योजना है। ट्रैफिक इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की मदद से चौराहों और यातायात व्यवस्था में आवश्यक सुधार के सुझाव भी तैयार लिए जाएंगे। इसके अलावा मार्गों के किनारे बैठने के लिए बेंच, रंगीन फव्वारा और पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
ट्रैफिक विशेषज्ञों की मदद से हापुड़ को जाम मुक्त बनाने के लिए फर्म को नियुक्त किया जाएगा। भविष्य में बेहतर सुविधाएं लोगों को मिले, इसके लिए विभाग काम कर रहा है। - अमित कादियान, सचिव, एचपीडीए