फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Poacher arrives near Kuti temple to catch a peacock; villagers nab him

Hapur News: कुटी मंदिर के पास मोर पकड़ने पहुंचा शिकारी, ग्रामीणों ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Poacher arrives near Kuti temple to catch a peacock; villagers nab him
धौलाना। गांव सौलाना स्थित कुटी मंदिर के पास मंगलवार को मोर पकड़ने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी कपिल ने 112 नंबर पर सूचना दी कि कुटी मंदिर के पास एक व्यक्ति जाल लगाकर मोर को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ रखा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में देहरा गांव निवासी ओमकरण ने पुलिस को बताया कि वह तीतर और बटेर पकड़ने के उद्देश्य से वहां आया था। इसी दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे जाल के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed