{"_id":"6a7b5d85c120684093036b3a","slug":"uncle-accused-of-attempted-rape-of-a-minor-girl-hapur-news-c-306-1-gha1004-123574-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चाचा पर बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चाचा पर बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने रिश्ते के देवर पर आठ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने बताया कि मार्च माह में उनकी आठ वर्षीय बेटी एक शादी समारोह में गई थी। उनका आरोप है कि वहां रिश्ते के देवर ने बच्ची को कार में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला का कहना है कि उस समय खानदान में बदनामी और शादी का माहौल खराब होने की आशंका के चलते उसने मामले की शिकायत नहीं की। लेकिन, आरोपी को बुरा-भला कहकर रिश्तेदारी खत्म कर ली थी।
महिला के अनुसार आरोपी इस घटना के बाद से रंजिश मानता था। पीड़िता का आरोप है कि दो अगस्त को बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद महिला कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद