सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drunk men attacked two policemen on a motorcycle after being reprimanded, beating them severely.

Hapur News: टोकने पर शराबियों ने लैपर्ड सवार दो पुलिसकर्मियों पर किया हमला, जमकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drunk men attacked two policemen on a motorcycle after being reprimanded, beating them severely.
अस्पताल में भर्ती घायल हुए पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामसर के पास शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़े होकर शराब पी रहे कुछ युवकों को टोकने पर आरोपियों ने लैपर्ड सवार दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। एक सिपाही के सिर पर आरोपियों ने बोतल फोड़ दी जबकि दूसरे को जमकर पीटा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत लैपर्ड सवार सिपाही दौलत राम और अभिषेक त्यागी शुक्रवार रात करीब एक बजे क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान वे जैसे गांव मुरादपुर निजामसर के पास पहुंचे तो सड़क किनारे दो युवक बाइक पर शराब पीते नजर आए। युवकों के पास कुछ शराब की बोतलें भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को टोका और पूछताछ की तो आरोपियों ने बदसलूकी शुरू कर दी और फोन कर अपने पिकअप सवार तीन अन्य युवकों को भी मौके पर बुला लिया। बात इतनी बढ़ी कि युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों सिपाहियों को घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट की।आरोपियों ने सिपाही दौलत राम के सिर पर शराब की बोतल दे मारी।
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। अभिषेक त्यागी को भी जमकर पीटा गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सिपाहियों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा तफरी का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखे हुए पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पिकअप की भी तलाश की जा रही है। मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-----
आसपास के गांवों के युवकों के होने की संभावना
पुलिसकर्मियों की माने तो युवक आसपास के क्षेत्र के ही रहने वाले हो सकते हैं। संभावना है कि उन्होंने आसपास के ठेकों से ही शराब खरीदी होगी। ऐसे में पुलिस ठेकाें पर भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed