सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Empty jewelery boxes caught fire, smoke created chaos

Hapur News: खाली ज्वैलरी के बाक्सों में लगी आग, धुएं से मची अफरातफरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Empty jewelery boxes caught fire, smoke created chaos
सराफा बाजार में लगी आग को बुझाते व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर के सराफा बाजार स्थित पापड़ वाली गली में एक खाली प्लॉट में ज्वैलरी के खाली बॉक्स पड़े हुए थे। किसी शरारती तत्व ने इनमें आग लगा दी। आग ने पास के प्लॉट के कमरे की दरवाजे को अपनी चपेट में ले लिया। आग और धुएं से कुछ देर के लिए यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर सराफ अपने खराब और खाली ज्वैलरी बॉक्स यहां के एक खाली प्लॉट में डाल देते हैं। दोपहर में किसी ने इनमें आग लगा दी। आग के साथ काला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैलने से लोगों को दिक्कत हुई। लोगों ने खुद ही आग को बुझा लिया। अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना विभाग को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed