सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Protest against rising prices of petrol and diesel by pushing vehicles

Hapur News: वाहनों को धक्का लगाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का जताया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Protest against rising prices of petrol and diesel by pushing vehicles
गढ़ रोड पर जलूस निकलते बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने वाहनों में धक्का लगाकर जुलूस निकाला। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नितिन कुमार को सौंपा और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरठ तिराहा स्थित डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्रित हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुकेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल, घरेलू और कॉमर्शियल गैस महंगी कर लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। लगातार पेट्रोल, डीजल महंगा होने के कारण सभी वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी और किराया भी बढ़ जाएगा, इससे देश में महंगाई और भुखमरी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई से सभी लोग पीड़ित हैं लेकिन सरकार की नींद नहीं खुल रही है। उनके कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए देशभर में पार्टी ने धक्का आंदोलन चलाया। इस दौरान कार्यकर्ता अपने दोपहिया वाहनों को डॉ. आंबेडकर प्रतिमा से नगर पालिका तक धक्का लगाकर ले गए। इसके बाद नायब तहसीलदार नितिन कुमार को ज्ञापन सौंपकर घरेलू व कामर्शियल गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम आधा करने और बिजली की बढ़ी दरों को वापस करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Trending Videos

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश कुमार, अजय प्रताप सिंह, मुकुल कुमार, नवरत्न कुमार, सतीश पाल सिंह, वेद प्रकाश, अनिल कुमार, श्यामवीर, मुकेश देवी, ज्योति, कविता, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed