{"_id":"6a1c711e80df6553970e9ce4","slug":"crowd-of-devotees-gathered-on-jyeshtha-purnima-of-purushottam-month-hapur-news-c-306-1-gha1001-122426-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करते गंगा भक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्रजघाट। पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर रविवार को गंगानगरी ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा के तट पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी में भंडारों का आयोजन कर गरीबों को भोजन कराया। साथ ही भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर ब्राह्मणों को दक्षिणा दी।
मई माह की दूसरी पूर्णिमा पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब के साथ ही उप्र के मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, चंदौसी, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत और अन्य जनपदों से भक्त मां गंगा के तटों पर पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पूजन किया। इसके साथ ही गंगा किनारे बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा भी सुनी। हिंदू धर्म में मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है।
विज्ञापन
गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी में स्थित वेदांत मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, अमृत परिसर, शिव-पार्वती मंदिर में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन कर कामना की। स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने लठीरा और पूठ गांव के घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासनिक अनुमान के तौर पर तीनों स्थानों पर करीब तीन लाख श्रद्धालु पहुंचे। लेकिन, ब्रजघाट में श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक रही।
जरूरतमंदों को दिया दान, भंडारों का हुआ आयोजन :
गंगानगरी पहुंचे भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने और धार्मिक कर्मकांडों के उपरांत तटों पर मौजूद जरूरतमंदों को कपड़े, अन्न, दूध और फलों का दान किया। इसके अलावा गंगा नगरी में स्थित विभिन्न आश्रमों में पहुंचे धनाढ्य लोगों ने भंडारों का आयोजन किया। जिनमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद चखा।

Trending Videos