सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Relief from cold wind after rain, heat will increase again from tomorrow

Hapur News: बारिश के बाद ठंडी हवा से राहत, कल से फिर बढ़ेगी गर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Relief from cold wind after rain, heat will increase again from tomorrow
धौलाना में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में बदलाव के बाद हवा में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद हवा में ठंडक बढ़ गई है, जिससे भीषण गर्मी का प्रकोप भी कम हुआ है। रविवार को धूप खिली रही लेकिन बीच बीच में बादलों की आवाजाही भी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भी तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। दोपहर में 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 61 फीसदी रही।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि मंगलवार से गर्मी का असर फिर से बढ़ेगा। सूरज की तल्खी बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। गर्म हवा चलने से भी लोगों की परेशानी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed