सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmer attacked with gun butt and iron rod

Hapur News: तमंचे की बट और लोहे की रॉड से किसान पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with gun butt and iron rod
विज्ञापन
सिंभावली। गांव माधापुर में खेत पर सिंचाई कर रहे किसान पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत करीब दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव माधापुर निवासी रिंकू ने बताया कि 12 मार्च को वह अपने खेत में मुकेश शर्मा की ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कविन्द्रस, लक्की वाल्मीकि व मनीष वाल्मीकि निवासी दत्तियाना अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और अवैध तमंचे की बट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसका सिर फट गया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed