सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   FCI Rice Stolen from Truck Bound for Ghaziabad; Investigation Concludes as a Mere Formality

Hapur News: गाजियाबाद जा रहे ट्रक से चोरी किया एफसीआई का चावल, जांच के नाम पर इतिश्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
FCI Rice Stolen from Truck Bound for Ghaziabad; Investigation Concludes as a Mere Formality
झाड़ियों में सरकारी अनाज की बोरियां ढूढंते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हापुड़। जिले में गरीबों का राशन चोरी कर इसे डकारने का मामला एक बार फिर सामने आया है। बुधवार की रात मेरठ रोड स्थित एफसीआई से गाजियाबाद जा रहे सरकारी राशन से भरे ट्रक से चावल के बोरे उतारने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। टीम को देखकर चावल की चोरी करने वाले झाड़ियों में बोरों को छोड़कर भाग गए। पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छह बोरों को अपने कब्जे में लिया है। हालांकि, चावल किस ट्रक से उतारा गया था, इसे लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच के नाम पर इतिश्री का खेल कर आरोपियों को बचाने का खेल शुरू हो गया है, जबकि पूर्व में भी इस प्रकार का मामला पकड़ में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर बुधवार की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पेपर मिल के सामने एक ढाबे के समीप एफसीआई के खाद्यान्न के बोरों से भरा एक ट्रक आकर रुका। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक में से कुछ लोग बोरे उतार रहे थे। घटना की सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे सहित जिला पूर्ति विभाग की टीम पहुंची। टीम ने मौके से छह बोरों को जब्त किया है। बोरो पर एफसीआई की मोहर आदि लगी हुई है। हालांकि, इस मामले में बृहस्पतिवार को कोई तहरीर विभागीय अधिकारियों की ओर से नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजन पूरा करने के लिए डालते हैं पानी
एफसीआई से प्रतिदिन सरकारी गेंहू और चावल की आपूर्ति हापुड़ सहित आसपास के जिलों की राशन की दुकानों पर होती है। एफसीआई के अधिकारी गोदाम से ट्रक के निकलने के बाद कोई गारंटी नहीं लेते हैं। वहीं, एफसीआई से सरकारी गोदामों पर राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी गाजियाबाद की है। इन ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। चालक रात्रि में ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकते हैं और इसी दौरान साठगांठ कर सरकारी राशन की चोरी होती है। वजन को पूरा करने के लिए चालक और अन्य लोग मिलकर बोरों पर पानी का छिड़काव कर देते हैं।

पिछले वर्ष अगस्त में भी इसी मार्ग पर हुई थी चोरी
पिछले वर्ष अगस्त माह में सरकारी राशन के ट्रकों को ढाबे पर रोककर उनमें से गेंहू व चावल निकालने के मामले में पुलिस ने आठ ट्रकों के चालक, दो ढाबा स्वामी और ट्रांसपोर्ट कंपनी सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उस समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव ने अंत्योदय और पीएचएच कार्ड धारकों का छह ट्रकों में 410 किलोग्राम कम और दो ट्रकों में 180 किलोग्राम अधिक वजन मिलने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, इस मामले में आज तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। यही कारण है कि हर बार सरकारी राशन की चोरी होती है।

जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
डिप्टी आरएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चावल के छह बोरे मौके से मिले हैं। जिलाधिकारी ने संभागीय खाद्य नियंत्रक मेरठ मंडल को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद भी कड़ी कार्रवाई होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि एफसीआई हापुड़ के गोदाम से गाजियाबाद जाने वाले किसी ट्रक से यह चावल से भरे बोरे उतारे गए थे। मामले में संबंधित ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी है। बोरों को जब्त कर कोटेदार के यहां रखवाया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। उन्हीं के स्तर से कार्रवाई होगी।

झाड़ियों में सरकारी अनाज की बोरियां ढूढंते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब

झाड़ियों में सरकारी अनाज की बोरियां ढूढंते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed