सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire due to short circuit in tarpaulin factory in narrow streets in Hapur

Hapur: तंग गलियों में तिरपाल फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 28 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

कृष्ण गंज में तिरपाल फैक्टरी में सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। एक कर्मचारी सुरक्षित निकला गया। 

Fire due to short circuit in tarpaulin factory in narrow streets in Hapur
धू-धूकर जलती आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कृष्ण गंज नई आबादी मोहल्ले में तंग गलियों के बीच चल रही तिरपाल फैक्टरी में सुबह करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

Trending Videos


मोहल्ला कृष्ण गंज नई आबादी में हाफिज हकीमुददीन की तिरपाल फैक्टरी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई। फैक्टरी के अंदर रखा कच्चा माल और तैयार तिरपाल चंद मिनटों में आग की चपेट में आ गए। उस समय फैक्टरी में केवल एक कर्मचारी काम कर रहा था, जो आग लगते ही बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मालिक के अनुसार फैक्टरी में कुल चार लोग कार्यरत हैं। आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और अधिकांश सामान पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तंग गलियों के कारण सीधे फैक्टरी तक पहुंचना संभव नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed