{"_id":"69bedd154591238fd00b0b4f","slug":"four-criminals-of-cattle-theft-gang-arrested-hapur-news-c-306-1-gha1001-120988-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पशु चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पशु चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
सिंभावली पुलिस ने पकड़े पशु चोर गिरोह के सदस्य। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने सूचना के आधार पर की गई चेकिंग के दौरान पशु चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पशु, तमंचे, चाकू, 22 हजार रुपये और चोरी की घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक बरामद हुए हैं। चारों ही बदमाश शातिर अपराधी हैं।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि क्षेत्र में वैठ नहर पुल और हरोड़ा मोड़ से पशु चोरी की घटना में शामिल बदमाश मिनी ट्रक में दो पशुओं को लादकर गांव विरसिंहपुर से नवादा नहर पुल से होते हुए गांव बक्सर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों ने नवादा रोड पर वाहन चेकिंग करना शुरू कर दिए। इस दौरान नवादा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने गति बढ़ाकर वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर मिनी ट्रक रूकवा लिया। जिसमें मौजूद चारों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू, 22 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। वहीं, मिनी ट्रक में दो पशु भी पुलिस ने बरामद किए। अवैध हथियार मिलने के बाद आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई। बदमाशों ने अपने नाम मुस्तकीम निवासी जनपद बुलंदशहर, वर्तमान निवासी मसूरी जनपद गाजियाबाद, कामयाब, राजा, अमन निवासी मसूरी जनपद गाजियाबाद बताए।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र से चोरी किए थे पशु
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि मिनी ट्रक में मौजूद पशु उन्होंने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली से करीब छह दिन पहले चोरी किए थे। जिन्हें बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। इसके अलावा बदमाशों ने गांव वैठ, हरोड़ा मोड़, गढ़ नगर समेत अन्य स्थानों से भी पशु चोरी करना स्वीकार किया है।
शातिर अपराधी हैं गिरफ्तार बदमाश
सीओ ने बताया कि चारों बदमाश शातिर अपराधी हैं। जिनके खिलाफ सिंभावली, गुलावठी, औरंगाबाद, सिकंद्राबाद, बुलदंशहर, अगौता, बाबूगढ़ समेत अन्य थानों में दर्जनों मुकदमें पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि बरामद सामान, पशु, नकदी व मिनी ट्रक को कब्जे में लेे लिया गया है। बदमाशों के खिलाफ केस पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos