सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gas leak causes massive fire in house, goods worth thousands reduced to ashes

Hapur News: गैस रिसाव से मकान में भीषण आग, हजारों का सामान राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gas leak causes massive fire in house, goods worth thousands reduced to ashes
इंद्रा नगर कॉलोनी में आग से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर की इंद्रानगर कॉलोनी में सोमवार देर रात एलपीजी सिलेंडर से रिसाव के चलते एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हजारों रुपये की नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos


इंद्रानगर निवासी जितेंद्र का परिवार रात को खाना खाने के बाद सो गया था। देर रात अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया, जिससे घर में आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा तख्त, बिस्तर, खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। फायर स्टेशन उप निरीक्षक उत्तम राणा ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया था, कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed