सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gas Runs Out; Prerna Canteens in the District Shut Down

Hapur News: खत्म हो गई गैस, बंद पड़ी जिले में प्रेरणा कैंटीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gas Runs Out; Prerna Canteens in the District Shut Down
कोठी गेट स्थित पीपीसी में गैस सिलिंडर न मिलने के कारण बंद पड़ी प्रेरणा केंटीन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। एलपीजी किल्लत को लेकर परेशानी कम नहीं हो रही है। पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर न मिलने के कारण कोठी गेट स्थित पीएचसी और जिला अस्पताल स्थित प्रेरणा कैंटीन बंद पड़ी है। ऐसे में संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायतों के बाद भी इनके संचालकों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को भी गैस एजेंसियों पर सिलिंडर को लेकर लोगों की लाइन लग रही है। करीब 25 दिन बाद भी गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान हैं। सुबह से लेकर दोपहर करीब एक बजे तक एजेंसियों और गोदामों पर लोगों की लाइन लग रही हैं। बहुत सी एजेंसियों पर कर्मचारी व उपभोक्ताओं के बीच हर दिन सिलिंडर न मिलने पर नोकझोंक व मारपीट भी आम बात हो गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई दिन चक्कर लगाने के बाद उन्हें सिलिंडर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोठी गेट स्थित पीएचसी में स्थित प्रेरणा कैंटीन के संचालक लोकश तोमर और जिला अस्पताल में संचालित प्रेरणा कैंटीन की संचालिका अनीता का कहना है कि कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिला है। एजेंसी की ओर से जब तक सिलिंडर नहीं मिल जाता, तब तक कैंटीन शुरू नहीं होगी। वहीं, कैंटीन के बंद रहने से अस्पताल में आने वाले मरीजों, तिमारदारों और कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बिना बुकिंग अभी भी आ रहे फर्जी डिलीवरी के मैसेज --

मोहल्ला कवि नगर निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अंतिम बार दयाल गैस एजेंसी से 25 फरवरी को सिलिंडर लिया था। अब सिलिंडर की जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन बुकिंग की तो मैसेज आया कि 30 मार्च को सिलिंडर की डिलीवरी हुई है, जबकि उन्होंने कोई सिलिंडर लिया ही नहीं है। अब एजेंसी संचालक सिलिंडर नहीं दे रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत --
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दो स्तरीय समिति गठित की गई है, इसमें तहसीलदार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक शामिल हैं। बता दें कि जनसुनवाई के समय आमजन को गैस सिलिंडर की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय आने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने संबंधियों की शादी, अरष्टी, धार्मिक आयोजन व अन्य प्रयोजन के लिए संबंधित व्यक्ति अपनी ही तहसील में तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 01222304834, 01222304835 और 1077 पर फोन करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह कहना है कि जिले में गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी का कार्य प्रतिदिन एजेंसियों पर चल रहा है। उपभोक्ताओं को यदि कोई समस्या है तो वह शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोगों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है।

कोठी गेट स्थित पीपीसी में गैस सिलिंडर न मिलने के कारण बंद पड़ी प्रेरणा केंटीन। संवाद

कोठी गेट स्थित पीपीसी में गैस सिलिंडर न मिलने के कारण बंद पड़ी प्रेरणा केंटीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed