सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Groom Faints During Jaimala Ceremony Wedding Thrown into Chaos in Hapur

Hapur: जयमाला के दौरान दूल्हे को आया चक्कर, शादी में हुआ बवाल, गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला फर्जी

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Apr 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतवाली नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में जयमाला के दौरान दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया। परिचित ने गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दूल्हे का उपचार चल रहा है।

Groom Faints During Jaimala Ceremony Wedding Thrown into Chaos in Hapur
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में जयमाला के दौरान दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया। परिचित ने गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दूल्हे का उपचार चल रहा है। वहीं दूल्हे को गोली लगने की अफवाह से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

Trending Videos


पुलिस के अनुसार जिला गाजियाबाद के विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र मिंटू की बरात शनिवार शाम को बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में आई। हंसी खुशी के बीच दूल्हा जमकर नाचा, जय माला के समय अचानक दूल्हे मिंटू को चक्कर आने लगा और स्टेज पर गिर गया। अचानक गिरने से बरात में हड़कंप मच गया। परिचित दूल्हे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूल्हे मिंटू के दोस्त विजय नगर के रहने वाले ललित शर्मा ने बताया कि दूल्हे की हालत खतरे से बाहर है। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने बरात को बंधक बना लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। बंधक बनने की सूचना पर नगर पुलिस मैरिज हाल पहुंची और मामले की जांच की। उधर, इस दौरान किसी ने दूल्हे को गोली लगने की अफवाह फैला दी। जो बाद में झूठी निकली। सुबह तक दोनों पक्ष कोतवाली में मौजूद थे और पुलिस के समक्ष वार्ता जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed